फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेहोश कर बदल देते थे एटीएम कार्ड...पुलिस ने पांच बदमाश किए गिरफ्तार, ये सामान किया बरामद

आगरा में थाना सिकंदरा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 एटीएम कार्ड, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की। पुलिस का कहना है कि बदमाश लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर एटीएम कार्ड बदलते थे और खातों से रुपये निकाल लेते थे। रुनकता निवासी एक व्यक्ति ने 29 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी कि पांच अगस्त को वह रुपये निकालने एटीएम गया था। वहां कुछ अज्ञात लोगों ने उसे उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघाया और बेहोश कर दिया। होश आने पर उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ मिला। अगले दिन खाते से करीब 20 हजार रुपये तीन ट्रांजेक्शन में निकाले गए। पुलिस ने आगरा-मथुरा हाईवे स्थित डॉल्फिन वाटर पार्क के पास से गिरोह के पांच बदमाशों को दबोचा है, जिसमें सोहिल पुत्र रोजउद्दीन, अमन पुत्र उस्मान, खालिद पुत्र फारुख, हारून पुत्र यासीन और फराज पुत्र तहब्बर सभी गाजियाबाद के निवासी हैं। पूछताछ में बदमाशों ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें