ब्रेन ओ ब्रेन संस्था की ओर से सुडोकू प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को आगरा क्लब में किया गया। संस्था की जोनल को-ऑर्डिनेटर कविता अग्रवाल ने बताया कि ब्रेन ओ ब्रेन संस्था द्वारा आयोजित होने जा रही प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। लगभग हजारों की संख्या में खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे। इस प्रतियोगिता में आगरा के साथ मथुरा और अन्य जनपद के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की मानसिक क्षमता को बढ़ाना है।