आगरा-जगनेर रोड पर धनौली से अभयपुरा तक सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैल रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के चलते लोगों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। धनौली में सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद जगनेर रोड के किनारे लगे कूड़े के ढेरों की सफाई पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों ने नियमित सफाई कराने की मांग की है।