फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के रामबाग चौराहे पर बदली ट्रैफिक की तस्वीर, लोगों को मिली जाम से राहत

आगरा के व्यस्ततम चाैराहों में शुमार रामबाग चौराहे पर यातायात व्यवस्था में शुक्रवार को बड़ा सुधार देखने को मिला। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त कार्रवाई के चलते चौराहे के चारों ओर करीब 50 मीटर तक किसी भी वाहन को अनावश्यक रूप से रुकने नहीं दिया जा रहा है। इसका असर हुआ कि जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। ट्रैफिक पहले की तुलना में काफी व्यवस्थित दिखाई दिया। चौराहे पर लगातार पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और सक्रिय निगरानी के चलते सड़क किनारे अवैध ठहराव, ई-रिक्शा और ऑटो की मनमानी पार्किंग पर रोक लगी है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिली है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर निगरानी की जा रही है। चौराहे के आसपास किसी भी वाहन को बिना वजह खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें