फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्व धरोहर सप्ताह पर हुई देशभक्ति गायन प्रतियोगिता, ये रहे विजेता

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत रविवार को मेहताब बाग में देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दो स्कूलों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक उप अधीक्षक पुरातत्वविद आरके सिंह, आशीष कुमार, प्रवीन केसरी रहे। जूनियर वर्ग में ग्रुप गायन में ये मेरे वतन के लोगों गीत पर राम लखन इंटर कॉलेज प्रथम, वंदे मातरम पर गोगाजी इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में एकल गायन प्रतियोगिता में राम लखन इंटर कॉलेज की एंजल पाल प्रथम और श्री जहावीर गोगाजी इंटर कॉलेज की गाैरी शर्मा द्वितीय रहीं। ग्रुप में रामलखन इंटर कॉलेज प्रथम और गोगाजी इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। इस दौरान सीए अंकित नामदेव, सीए श्वेता, एचए रियाजुद्दीन, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें