अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस में एक कोच का एयर कंडीशनर (एसी) खराब हो गया। यात्रियों का आरोप है कि एसी अमृतसर से ही खराब था और कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा। कई स्टेशन गुजरने के बाद भी समस्या दूर नहीं होने पर रविवार शाम करीब 4 बजे ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची तो सिख श्रद्धालुओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।