फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिना वजह चेन पुलिंग पड़ी महंगी, 123 यात्रियों से वसूला जुर्माना

Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 06:39 PM IST

ट्रेनों की समयबद्धता और यात्रियों की सुरक्षा में बाधा बनने वाली अनावश्यक चेन पुलिंग के खिलाफ आगरा रेल मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। एक से 18 जुलाई के बीच बिना उचित कारण चेन खींचने वाले 123 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 88,865 का जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने यात्रियों से बिना आपात स्थिति चेन पुलिंग नहीं करने की अपील की है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में अभियान चलाकर विभिन्न रेलखंडों, प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच, निगरानी की जा रही है| उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अनावश्यक चेन पुलिंग रोकने के लिए स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा, बैनर-पोस्टर और आरडीएन स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना उचित कारण चेन खींचना दंडनीय अपराध है। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है और अन्य यात्रियों को भी अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। रेलवे ने यात्रियों से केवल वास्तविक आपात स्थिति में ही चेन पुलिंग करने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें