उत्तर प्रदेश में आरक्षी प्रियंका मिश्रा के बाद अब आरक्षी आरती सोलंकी का वर्दी में रील बनाते वीडियो वालरल हुआ है। वह 'जिंदगी ने दी हवा...थोड़ा सा धुआं उठा, और आग जल गई' गाने पर रील बनाते नजर आ रही हैं। वह वर्तमान में कासगंज जिले में तैनात हैं। जिले के सहावर थाने में तैनात महिला आरक्षी आरती सोलंकी का वर्दी में रील बनाते वीडियो सामने आया है। यह विभाग में चर्चा का विषय का बना हुआ। वीडियो वायरल हुआ तो एसपी सौरभ दीक्षित तक पहुंचा। उन्होंने इसका संज्ञान लेकर महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया है।