आगरा। हरीपर्वत स्थित एमडी जैन कॉलेज के सभागार में ऑल इंडिया होम्योपैथिक मेडिकल कांग्रेस में 250 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए। इसमें होम्योपैथी से गंभीर रोगों पर भी होने वाले प्रभाव के बारे में व्याख्यान हुए। इसमें ठीक हो चुके मरीजों के बारे में भी जानकारी दी। डॉक्टरों ने कहा कि होम्योपैथिक सस्ती और कारगर उपचार पद्धति है। होम्योपैथी से त्वचा रोग, किडनी लिवर, हृदय रोग, पेट रोग समेत अन्य रोग में भी कारगर है।