फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऑनलाइन हाजिरी के आदेश ने शिक्षक की बिगाड़ दी तबीयत

परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को आगरा के एत्मादपुर ब्लॉक के बरहन मुरलीधरपुर कंपोजिट विद्यालय में एक शिक्षक की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा। उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक प्रेम सिंह का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी का आदेश आने के बाद से सभी शिक्षक परेशान हैं। उनके भी दिमाग में हमेशा यही रहता है कि कैसे हाजिरी लगाएंगे। वह 35 किमी दूर से आते हैं। प्रधान, प्रशासनिक अधिकारियों का भी दबाव था। दोपहर में स्कूल में बिजली भी नहीं आ रही थी, तभी ब्लड प्रेशर लो हो गया। ऐसा आदेश वापस होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें