फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

आगरा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं पवन खेड़ा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। प्रदर्शन के दाैरान जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सूर्यवंशी, जिला महासचिव अनमोल यादव, कुलदीप सिकरवार, जिला सचिव अर्जुन पंडित आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें