फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उत्तरी बाईपास पर अभी नहीं देना होगा टोल टैक्स

Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 12:27 PM IST

वाहन चालकों को उत्तरी बाईपास पर अभी टोल टैक्स नहीं देना होगा। अभी टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होगा। बाईपास पर अभी वाहनों का दबाव अधिक नहीं है। मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली तक उत्तरी बाईपास बना है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है। ये नेशनल हाईवे-19 (दिल्ली-आगरा) को सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ता है। इसके बनने से लोगों को आगरा शहर के अंदर नहीं आना पड़ता है जिससे 45 किमी की दूरी 14 किमी रह गई है। इससे 20-25 मिनट में खंदौली पहुंच रहे हैं। दिसंबर में ये बाईपास शुरू हो गया है। इस पर वाहनों का दबाव सामान्य है। ऐसे में अभी इस पर टोल प्लाजा बनाने का विचार नहीं है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि वाहनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। फिलहाल बाईपास पर टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें