फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जरूरतमंद दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल, खिले चेहरे

आगरा। सामर्थ्यवान दिव्यांगों की नई दिशा संस्था की ओर से खंदारी स्थित कालिंदीपुरम कार्यालय पर बुधवार को दो जरूरतमंद दिव्यांगों को निशुल्क ट्राईसाइकिल भेंट की गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग, हेमा चौहान, महिमा उपाध्याय और शिल्पा गर्ग ने किया। संस्था के संस्थापक मनीष शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों को सहायता के लिए लंबा इंतजार कराना उचित नहीं है, इसलिए संस्था जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास करती है। मोनिका वासुदेव के सहयोग से उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान प्रशांत कुमार, माधव और राघव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें