फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कैडेट्स ने जन जागरण रैली निकाली

आगरा। एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज आगरा के कैडेट्स ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक जन जागरण रैली का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रो सीके गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली आगरा कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर एमजी रोड होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां कैडेट्स ने उपस्थित लोगों को जागृत करते हुए कहा कि देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली नारी शक्ति को उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्हें उचित अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो सीके गौतम ने कहा कि आज बालिकाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी हैं और देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें