यदि सुबह जल्दी जागने पर सिर के पिछले हिस्से में दर्द, सिर भारी लगना, चक्कर आना और सांस फूलती है तो ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में रक्तचाप की जांच जरूर कराएं। लापरवाही पर कार्डिएक अरेस्ट और लकवा का खतरा रहता है। ज्यादा नमक, धूम्रपान, खराब दिनचर्या से युवाओं में भी हाइपरटेंशन बढ़ रहा है। विशेषज्ञ इस बीमारी को साइलेंट किलर भी मानते हैं। हाइपरटेंशन से हृदय, किडनी, नसों की भी बीमारी आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि हाइपरटेंशन की बीमारी कब जानलेवा हो जाए, मरीज को पता नहीं चलता। इससे हृदय रोग, किडनी, नसों की बीमारियां भी मिल रही हैं। इलाज कराने आने वाले कई मरीजों की जांच में हाइपरटेंशन की परेशानी मिल रही है। कई ने लक्षणों को नजरअंदाज भी किया।