आगरा के ताजमहल पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन पर पर दो आतंकवादियों ने हमला कर दिया। स्टेशन में घुसते ही गोलियां चलाने लगे, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। इस पर विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी सुशांत गौर ने छह टीमें बनाईं और एक आतंकी को मार गिराया। सभी यात्रियों को सुरक्षित करते हुए दूसरे आतंकी को पकड़ लिया। स्टेशन पर घायलों को अस्पताल भेजा गया। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और बारूद मिले। यह मॉक ड्रिल शनिवार को ताजमहल पर की गई, जिसमें विशेष सुरक्षा बल के 91 जवान शामिल हुए।