आगरा में फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने बृहस्पतिवार को विकास खंड अछनेरा के गांव सकतपुर में दो जर्जर सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया है। पहली सड़क आगरा–जयपुर हाईवे स्थित बरोदा सदर से सकतपुर तक बनाई जाएगी, जिसका निर्माण मंडी परिषद द्वारा कराया जा रहा है। वहीं दूसरी सड़क जिला पंचायत के माध्यम से सकतपुर को रसूलपुर से जोड़ेगी। शिलान्यास से पूर्व पंचायत घर में ग्रामीणों ने विधायक का साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी, ब्लॉक प्रमुखपति महाराज सिंह, जेई मंडी परिषद काजोल द्विवेदी, एडीओ पंचायत शैलेंद्र सोलंकी, थानाध्यक्ष किरावली सत्यवीर सिंह, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, ग्राम सचिव वीरेंद्र सिंह, रामप्रकाश सोलंकी आदि मौजूद रहे।