खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात शहर में खपाने के लिए लाया जा रहा नकली पनीर पकड़ा। इसे नष्ट कराते हुए जांच के लिए दो नमूने भी लिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य एसएसएच आबिदी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली के खेरागढ़ से नकली पनीर आगरा में सप्लाई हो रहा है। इसकी जानकारी पर रात के करीब 12 बजे टीम को फतेहाबाद रोड पर मुस्तैद कर दिया। करीब 2 बजे मेटाडोर आती दिखी। टीम ने इसको रुकवाते हुए पकड़ लिया। मेटाडोर में ड्रम लदे हुए थे, जिसमें पनीर भरा हुआ था। इसमें गंदगी थी, मच्छर, मक्खी और कीड़े पड़े हुए थे । प्रारंभिक जांच करने पर यह नकली प्रतीत हुआ। इस नष्ट कर दिया। जांच के लिए दो नमूने भी ले भेज आ रहे हैं। टीम में मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद लाल यादव , खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार चौरसिया और चंद्र विजय सिंह रहे ।