फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में मंडी समिति पर बनने लगे पिलर, सेंट जोंस चौराहा से हटी बैरिकेडिंग

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में रामबाग से शाहदरा तक ट्रैक बनाने का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। पिलर के लिए मशीनें खुदाई कर रही हैं। शाहदरा तक बैरिकेडिंग भी कर दी है। दिसंबर तक कालिंदी विहार तक ट्रैक बनाने की योजना है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें आगरा कॉलेज तक 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। भगवान टॉकीज से वाटरवर्क्स तक भी 50 फीसदी कार्य हो गया है। रामबाग से शाहदरा के लिए कार्य तेज कर दिया है। इसमें रामबाग, ट्रांसयमुना कॉलोनी व मंडी समिति पर पिलर बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। दिसंबर में कार्य पूरा होने पर लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सेंट जोंस चौराहे से राजामंडी चौराहे तक एक ओर की बैरिकेडिंग हटा दी गई है। इससे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें