आगरा में तीन दिवसीय मीट एट आगरा का शुभारंभ सात नवंबर से होगा। इसमें करीब 15 देशों के आठ हजार से अधिक उद्यमी शामिल होंगे। एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि इसमें जूता उद्योग से जुड़ी नई तकनीक, चमड़ा, उपकरण, सिंथेटिक सामग्री समेत तमाम बिंदुओं पर मंथन भी होगा।