फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मीट एट आगरा का शुभारंभ...देश-विदेशी के कारोबारी जुटे, 253 स्टाॅल लगीं

अरुन पाराशर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:27 PM IST

आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट्स चैंबर का मीट एट आगरा सिंघना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में शुरू हो गया। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने घंटा बजाकर मीट एट आगरा का उद्घाटन किया। यहां पर जूता से जुड़े उद्योगों की 253 स्टाॅल लगी हैं। इसमें चमड़ा, सिंथेटिक, सोल केमिकल, मशीनरी समेत कई तरह की स्टाॅल हैं। इसमें देश-विदेश के जूता उद्यम से जुड़े हुए कारोबारी भ्रमण करने आए हैं। अपने व्यापार के मुताबिक प्रोडक्ट की बुकिंग करेंगे। अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि मीट एट आगरा में चमड़ा उद्योग से जुड़ी नई तकनीकी, डिजाइन की भी जानकारी मिल सकेगी। देश-विदेश के विशेषज्ञ भी आए हैं। इनके साथ सेमिनार भी किया जाएगा, जिसमें ये जानकारी को साझा करेंगे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें