फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए धक्के खा रहे लोग, चार माह तक काटने पड़ रहे चक्कर; मेयर ने CM को बताई समस्या

आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए धक्के खा रही जनता की गंभीर समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान नियम के अनुसार जन्म या मृत्यु के 21 दिन की अवधि बीतने के बाद प्रमाणपत्र की जांच का अधिकार एसडीएम के पास है। कार्यभार अधिक होने के कारण लोगों को 4-4 महीने तक भटकना पड़ रहा है। महापौर ने सुझाव दिया कि नगर निगम में तैनात पीसीएस अधिकारी को एक वर्ष तक के मामलों के निस्तारण का अधिकार दिया जाए। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल की धीमी गति की समस्या से भी अवगत कराया, जिससे आवेदकों को भारी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें