फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ताज देखने पहुंचा शिव वेशधारी...स्मारक पर हंगामा

भगवान शिव की वेशभूषा में घूमने निकले मध्य प्रदेश के नर्मदा घाट के आदिदेव शनिवार को ताजमहल पहुंचे। उन्हें प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान रोक दिया गया। सीआईएसएफ ने आधा घंटे तक उनसे पूछताछ की। बहस और हंगामा होने पर उन्हें प्रवेश करने दिया गया, लेकिन त्रिशूल और डमरू बाहर ही रखवा दिया गया। ताजमहल में शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश के आदिदेव ने टिकट खरीदा और पूर्वी गेट से अंदर जाने के लिए कतार में पहुंचे। सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। सीआईएसएफ का कहना था कि वह ऐसे वेश में ताज के अंदर नहीं जा सकते। बहस होने पर उन्हें त्रिशूल, डमरू और शृंगी बाहर रखने को कहा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें