आगरा के मलपुरा क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर रोड स्थित डिफेंस स्टेट बिंदु कटरा में महाराजा अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती पर आमंत्रण यात्रा निकाली गई। यह सेवला, न्यू सुरक्षा विहार, पीएस गार्डन, रोहता, इटौरा सहित दर्जनों कस्बों और गांव में घूमते हुए न्यू प्रिंस होटल पहुंची। यहां पर आमंत्रण यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर श्री केला देवी ब्रज धाम मंदिर इटोरा के अध्यक्ष मनमोहन गोयल की ओर से सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मौजूद रहे भगवान दास बंसल संरक्षक,मनमोहन गोयल,राकेश मंगल,प्रिंस गोयल,दीपक भाई,दीनदयाल मित्तल,संदीप मित्तल,राजेश बंसल आदि लोग मौजूद रहे।