महाराष्ट्र पुलिस ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों को शनिवार को पेपर लीक मामले की जगह ठाणे जिले के भिवंडी लाया गया। यहां से मजिस्ट्रेट ने उन्हें 9 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही इस मामले में हिरासत में लिए गए कुल आरोपियों की संख्या 10 हो गई हैं।