फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस संकट ने लौट दिया पुराना दौर, अब घर-घर जलने लगे चूल्हे

आगरा। एलपीजी के घरेलू सिलिंडर की कमी नहीं, प्रशासन का यह दावा खोखला प्रतीत हो रहा है। गैस एजेंसियों के गोदाम और कार्यालय पर लोग सिलिंडर और बुकिंग के लिए जूझ रहे हैं। सुबह से शाम तक चक्कर काटने पर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। रसोई गैस खत्म होने पर लकड़ी से चूल्हा जलाकर भोजन बनाने के लिए महिलाएं मजबूर हैं। दोपहर के करीब दो बजे यमुनापार स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय पर महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हुई थी। फोन पर बुकिंग नहीं होने पर लोग कार्यालय पहुंचे। यहां कोई सुनवाई नहीं हुई। घंटों धूप में खड़े होने से लोग हंगामा करने लगे। कर्मचारियों और लोगों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। ऐसे ही हालात दयालबाग, राजपुर चुंगी, शाहगंज, ईदगाह समेत लगभग हर एजेंसी पर रहे। लोग सुबह से शाम तक एजेंसी के गोदाम-कार्यालय पर चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें