फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छिपकली और पेंडुलम एक्सरसाइज दिलाएगी कंधे के दर्द से राहत, फ्रोजन शोल्डर की समस्या होगी दूर

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के फिजियोथैरेपी विभाग में कंधे जाम होने की परेशानी के कई मरीज आ रहे हैं। इनकी संख्या करीब 20 से 25 फीसदी है। ऐसे में फिजियोथेरेपी विभाग में कई महत्वपूर्ण व्यायाम बताई जा रही हैं, जिससे मरीजों को लाभ मिल रहा है। फिजियोथैरेपी विभाग के डॉक्टर अतुल शर्मा ने बताया कि इसे फ्रोजन शोल्डर बोला जाता है, जिसमें कंधे जाम हो जाते हैं। मांसपेशियां जाम हो जाती है, जिससे दर्द रहता है काम करने में भी परेशानी होती है। इसमें युवा, बुजुर्ग और हर उम्र के महिला, पुरुष शामिल हैं। इसके लिए कई प्रमुख रूप से तीन व्यायाम है, जिनको सामान्य भाषा में छिपकली व्यायाम बोल सकते है, इसमें दीवार पर दो उंगलियों के सहारे जैसे छिपकली आगे ऊपर चढ़ती है इस तरह से व्यायाम कराई जाती है। दूसरी पेंडुलम व्यायाम। है, जिसमें करीब आधा किलो वजन लेकर मरीज को घड़ी के पेंडुलम की तरह हाथ को हिलाना होता है। इससे मांसपेशियों में ताकत आती है और दर्द से आराम मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें