फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्व हिंदी दिवस पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन

बिचपुरी। वायु विहार रोड स्थित एक रिसोर्ट में शनिवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार और विशिष्ट अतिथि ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. अनूप शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। डॉ. देवी सिंह नरवार और अनूप शर्मा ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसकी वर्तमान भूमिका पर विचार-विमर्श किया। कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य हिंदी भाषा की वैश्विक पहचान को मजबूत करना और समाज में इसके प्रयोग को बढ़ावा देना है। वहीं, संरक्षक राजवीर सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाहर, एडवोकेट रवि चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें