आगरा के थाना डौकी के गांव सैयद नदोता में मां बाप के साथ खेत से काम कर लोट रहे किशोर पर पड़ोसी ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। किशोर के चेहरे, गर्दन और सीने में छर्रे लग गए, जिसकी वजह से वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिवार के लोगों ने उसे एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।