आगरा। दीवानी के गेट नंबर 2 पर महाराणा प्रताप बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। बार के अध्यक्ष ऋषिराज चौहान का कहना है कि थाना शमशाबाद, शाहगंज और फतेहपुर सीकरी पुलिस अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज की हैं। अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज हुई प्रार्थना की वापस की जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं लखनऊ में अधिवक्ताओं के ऊपर में लाठी चार्ज के विरोध में थाना न्यू आगरा के पास भगवान टॉकीज चौराहे पर पुलिस और उत्तर प्रदेश के डीजीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।