फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताजमहल पर उर्स...एक लाख से अधिक की उमड़ी भीड, कुचलने से बचे जायरीन और पर्यटक

आगरा में मुगल बादशाह शाहजहां के 371वें उर्स के पहले दिन बृहस्पतिवार को संभवत: एक लाख से अधिक जायरीन और पर्यटक ताजमहल पहुंचे। मुख्य गुंबद के चबूतरे पर भीड़ प्रबंधन ध्वस्त हो गया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बिछड़ गए। कतार में खड़े लोगों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। भीड़ में मारपीट के हालात बन गए। सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त नजर आए। शनिवार तक चलने वाला उर्स बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। मुफ्त प्रवेश के लिए पश्चिमी गेट से नीम तिराहा तक पर्यटकों का हुजूम नजर आया। सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी भीड़ को व्यवस्थित नहीं कर सके। फोरकोर्ट से रॉयल गेट होकर स्मारक में प्रवेश मिला। जायरीनों को मुख्य गुंबद के चबूतरे तक पहुंचाने के लिए म्यूजियम की ओर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन भीड़ अधिक होने से बैरिकेडिंग टूट गई। शाही मस्जिद की रेलिंग पर पर्यटक चढ़ गए। राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित स्मारक को क्षति पहुंचने की आशंका है। हालांकि, एएसआई ने अभी आकलन नहीं किया है। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को तहखाने में प्रवेश नहीं मिला। वहां शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें हैं। मुख्य गुंबद के चबूतरे से लोगों को मेहमान खाना होकर बिल्ली वाली मस्जिद के पास से बाहर निकाला गया जिससे उन्हें पूर्वी गेट होते हुए ताजगंज की गलियों में भटकना पड़ा। शुक्रवार को ताजमहल में दोपहर 2 बजे से प्रवेश मुफ्त रहेगा। शनिवार को पूरे दिन प्रवेश मुफ्त होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उर्स कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम जैदी ने बताया कि वालंटियर्स ने व्यवस्थाएं संभाली हैं। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोगों को परेशानी हुई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें