फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिनदहाड़े साइबर कैफे से लैपटॉप चोरी, सोती रही ट्रांस यमुना पुलिस

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Dec 2025 02:43 PM IST

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के जगदम्बा रोड स्थित आजाद कम्युनिकेशन एंड साइबर कैफे में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर दुकान से एक लैपटॉप चोरी कर ले गया, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। टेढ़ी बगिया निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनकी दुकान जगदम्बा इंटर कॉलेज के सामने स्थित है। रविवार को वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए थे और इस दौरान भतीजे को दुकान पर बैठा दिया। शाम करीब 4 बजे भतीजा टॉयलेट के लिए घर में गया, इसी बीच मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर दुकान में रखा लैपटॉप लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें