कृषांश के शतक और तीन विकेट से आरबीएस ए की शानदार वापसी, सीरीज 1-1 से बराबर आगरा। आर.बी.एस. इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की श्रृंखला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दूसरे मुकाबले में आर.बी. एस. ए ने शानदार बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर आर.बी.एस. बी को 97 रन से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। शतक लगाने के साथ तीन विकेट लेने वाले कृषांश अग्रवाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।