एक शाम संवारे के नाम समिति की ओर से खाटू श्याम मंदिर, राजस्थान तक डाक निशान यात्रा का शुभारंभ सोमवार को किया गया। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-1 से सुबह 8:00 बजे विधि विधान के साथ यात्रा निकाली गई। जिसमें 100 से ज्यादा श्याम प्रेमी बाबा के दरबार के लिए डाक निशान लेकर रवाना हुए। यह यात्रा खाटू श्याम मंदिर सुल्तानगंज की पुलिया, गुरुद्वारा, कारगिल चौराहा, बोदला, बिचपुरी, अछनेरा, किरावली, भरतपुर, दौसा और जयपुर होते हुए 4 सितंबर को खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बाबा श्याम का सौरभ अग्रवाल ने अलौकिक श्रृंगार किया, इसके साथ ही इसमें छप्पन भोग लगाया गया और चांदी का निशान भी विशेष रहा।