राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद आगरा में बवाल मचा हुआ है। बुधवार को करणी सेना ने राज्यसभा में बयान देने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर दिया। जमकर बवाल किया। घर में तोड़फोड़ कर दी। वहीं घटना से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। वह एकजुट होकर थाना हरीपर्वत पहुंचे। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की।