राजपुर चुंगी स्थित अकादमी में 20 खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित आगरा। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की आगरा इकाई के तत्वावधान में राजपुर चुंगी स्थित चैंपियंस ऑफ आगरा कराटे अकादमी में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 20 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों की बेल्ट प्राप्त की। परीक्षा में नम्या सिंह, याना सिंह, प्रियांशी यादव, रियांश यादव, अन्वी शर्मा, विष्णु यादव, अवंतिका सिंह, रेयांश गुप्ता और वेदांश वर्मा ने पीली बेल्ट, आदित्य, आर्या शर्मा और रेहा महाजन ने नारंगी बेल्ट, अन्या गुप्ता, अद्विका गुप्ता, आर्यव्रत सिंह, दिव्याणा वर्मा और मन्नत ने नीली बेल्ट, आर्या शर्मा ने हरी बेल्ट तथा अविका