आगरा में आस्था, संस्कृति और उत्साह के संगम का प्रतीक बनने जा रहा छठवां अंतरराष्ट्रीय भगवान झूलेलाल सांस्कृतिक मेला इस बार और भी भव्य रूप में नजर आएगा। आगामी 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय मेले की तैयारियों का शुभारंभ जीआईसी ग्राउंड, पंचकुइयां में विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ किया गया।