आगरा। आईएसबीटी परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क इन दिनों केवल नाम मात्र की रह गई है। यात्रियों को बसों की स्थिति, रूट, समय और अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित यह हेल्प डेस्क पूरी तरह खाली पड़ी मिली। हैरानी की बात यह रही कि आईएसबीटी में यात्रियों की आवाजाही ठीक-ठाक रही, इसके बावजूद हेल्प डेस्क पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था दिखाई दी। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं की निगरानी कौन कर रहा है।