शेड्यूल से देरी से उड़ान भर रहीं इंडिगो की तीन फ्लाइटें बृहस्पतिवार को एक ही समय पर खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गईं। अचानक तीन फ्लाइटों के पहुंचने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने तीनों को ही कुछ देर हवा में रहने के लिए निर्देश दिए। सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरा होने के बाद करीब पांच मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक तीनों फ्लाइटें उतारी गईं। इसकी वजह से एयरपोर्ट पर अफरातफरी रही।