आगरा में टीयर्स संस्था के 35वें स्थापना दिवस पर रविवार को प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे केंद्र बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की सेवाओं और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को विशेषज्ञ परामर्श, आवश्यक सहायक उपकरण, पुनर्वास सेवाएं और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ एक ही छत के नीचे मिलेंगे।