फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली के लिए रोडवेज की की तैयारी, इन रूटों पर 225 बसें चलेंगी; बढ़ेंगे 25 प्रतिशत फेरे

आगरा। होली त्योहार पर परिवहन निगम 225 बसें चलाएगा। जबकि अन्य बसों के 25 प्रतिशत अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से अधिक दबाव बढ़ जाता है। इसलिए जिन रूटों पर अधिक भीड़ रहती है। उन पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इनमें 100 बसें दिल्ली रूट पर जयपुर और लखनऊ के लिए 50-50 बसें और 25 बसें कानपुर के लिए लगेंगी। इसके अलावा अन्य रूटों पर चलने वाली बसों के 25 प्रतिशत फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अतिरिक्त सेवा के लिए रीजन की बसों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही पिक पॉइंट और बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें