फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताजमहल में अदा की नमाज...एएसआई ने लगा रखी है रोक, हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग

आगरा में ताजमहल में रोक के बाद भी एक पर्यटक ने नमाज अदा की। ताजमहल के बागीचे में म्यूजियम की ओर नमाज अदा करते हुए पर्यटक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो बृहस्पतिवार का बताया जा रहा है। पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल परिसर में शुक्रवार छोड़कर किसी भी अन्य दिन नमाज अदा करने पर रोक लगा रखी है। ताजमहल की शाही मस्जिद में केवल शुक्रवार या ईद पर ही नमाज अदा की जा सकती है। पर्यटक इसके बाद भी यहां नमाज अदा करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में ताजमहल के उद्यान में सफेद कुर्ता-पाजामा पहना हुआ व्यक्ति नमाज अदा करता हुआ नजर आ रहा है। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं आस्था नहीं, व्यवस्था की नाकामी हैं। इन पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें