फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:पहली बार बोत्सवाना, घाना और ट्यूनीशिया के छात्र सीखेंगे हिंदी, 27 देशों के 109 विदेशी विद्यार्थी लेंगे प्रवेश

पंकज जैन Updated Sat, 11 Jul 2026 12:56 PM IST

आगरा। हिंदी की पहुंच अब दुनिया के नए देशों तक पहुंच रही है। हिंदी सीखने की चाह लेकर इस बार पहली बार बोत्सवाना , घाना और ट्यूनीशिया के विद्यार्थी हिंदी संस्थान में प्रवेश लेने जा रहे हैं। 1 अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र में 27 देशों के 109 विदेशी विद्यार्थी हिंदी का अध्ययन करेंगे। हिंदी संस्थान में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति को करीब से समझेंगे। अलग-अलग देशों से आने वाले ये विद्यार्थी भाषा के माध्यम से भारत की परंपराओं और सामाजिक परिवेश से भी रूबरू होंगे। इस बार संस्थान के लिए खास उपलब्धि यह है कि बोत्सवाना, घाना और ट्यूनीशिया जैसे देशों से पहली बार विद्यार्थी हिंदी सीखने पहुंच रहे हैं। इससे हिंदी के वैश्विक विस्तार को नई पहचान मिलेगी। हिंदी संस्थान के पीआरओ प्रोफेसर चंद्रकांत ने बताया कि नए सत्र में 27 देशों के 109 विदेशी विद्यार्थियों का प्रवेश प्रस्तावित है। पहली बार कुछ नए देशों के विद्यार्थी भी हिंदी सीखने के लिए संस्थान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या हिंदी की वैश्विक लोकप्रियता और भारतीय भाषा-संस्कृति के प्रति बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के साथ भारतीय साहित्य, संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी दी जाती है, जिससे वे भारत को बेहतर तरीके से समझ सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें