फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईटेंशन लाइन का कार्य अटका, 26 मीटर होनी है ऊंची

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के दूसरे कॉरिडोर में हाईटेंशन लाइन ऊंचा होने का कार्य अटक गया है। अभी इसको विद्युत विभाग से अनुमति नहीं मिली है। इसके चलते उसका कार्य देर से शुरू हो पाएगा। इससे मेट्रो के एलिवेटेड ट्रैक का कार्य पिछड़ जाएगा। मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। इसमें मंडी समिति के पास 132 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही है। इसके नीचे से मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक गुजारा जाएगा। हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इसे करीब 26 मीटर तक ऊंचा करना है। इसे सिंगल पिलर पर शिफ्ट किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किए जाने का सर्वे हो गया है। जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें