फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देगा विराट हिंदू सम्मेलन

हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए कमला नगर के सत्यम पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 25 जनवरी को किया जा रहा है। कमला नगर हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से पोस्टर का विमोचन किया गया। आयोजन सचिव मुरारी प्रसाद अग्रवाल और मुरारी लाल फतेहपुरिया बताया कि 25 जनवरी को प्रस्तावित सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कथा मर्मज्ञ मृदुलकांत शास्त्री, मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश और विशिष्ट अतिथि साध्वी बृज किशोरी धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और समाज से जुड़े गंभीर विषयों पर संबोधित करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा। इसमें संत-महात्मा, विद्वान वक्ता एवं समाज के पांच हजार प्रबुद्धजन भाग लेंगे। 18 जनवरी को भूमि पूजन, 19 को प्रचार रथ रवाना किया जाएगा, 23 को सरस्वती विद्या मंदिर से वाहन रैली निकाली जाएगी व 25 को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इस दौरान पंकज अग्रवाल, हरिओम, सीमा अग्रवाल, रोहित जैन, भारत महाजन, अनिल अग्रवाल, आरएस गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें