फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा रेल हादसा...रेलवे की बिगड़ गई चाल, तीसरी और चौथी लाइन हुई चालू

वृंदावन और अझई स्टेशन के बीच मंगलवार रात को माल गाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से अप-डाउन और तीसरी लाइन बाधित हो गई थी। इसकी वजह से दिल्ली से आगरा और झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का यातायात मार्ग ठप हो गया। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद रेलवे की ओर से तत्काल कार्य शुरू किया गया। हादसे की वजह से जो ट्रेन रद्द हुई थी, उन्हें दोबारा से सुचारु कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भी हुआ है। दिल्ली से आगरा होते हुए झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनों को टूंडला के रास्ते आगरा कैंट लाया जा रहा है। चौथी लाइन के साथ तीसरी लाइन को भी सुचारु कर दिया गया है। कार्य लगातार जारी है। ऐसे में अप और डाउन लाइन को भी जल्द सुचारु कर दिया जाएगा। यात्रियों को हो रही असुविधा से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और सभी ट्रेनें समय पर चलेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें