फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गांव पहुंचा ITBP जवान का पार्थिव शरीर... बिलख पड़ा पूरा गांव, मौत के कारण से संतुष्ट नहीं घरवाले

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 11:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा का बेटा आईटीबीपी में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार की रात पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो घरवाले बिलख पड़े। खबर फैलने पर गांव सहित आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र के विद्योली का है। गांव के रहने वाले मानवेंद्र शर्मा उर्फ मोनू आईटीबीपी में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती डिब्रूगढ़, असम में थी। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार शाम को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। परिवारीजन ने मौत का कारण जानने के लिए साथ आए आईटीबीपी के अधिकारियों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की। आईटीबीपी अधिकारियों ने उनको कुछ कागज दिखाएं। इसमें दर्शाया गया है कि मानवेंद्र 16 ,17 तारीख को ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दौरान खाने से उनको फूड प्वाइजनिंग हुई है। इसके बाद उनका उपचार कराया गया। हालत बिगड़ने पर इनको दूसरे अस्पताल में 5 बजे शाम आईसीयू में एडमिट कराया गया। वहां 7 बजे लगभग उनका निधन हो गया। एसीपी इमरान अहमद और आईटीबीपी अधिकारी परिजनों को समझने के प्रयास कर रहे हैं। अभी तक शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाने दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें