फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में लगा फ्री हेल्थ कैंप, बच्चों से बुजुर्गों तक उमड़ी भीड़; 55 मरीजों की हुई जांच

आगरा। सूर्यज्योति मानवता की ओर कदम संस्था की ओर से खंदारी में ब्रजविहार कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य और दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में स्थानीय लोगों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जहां लगभग 50 से 55 मरीजों के स्वास्थ्य व दांतों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. हर्ष कुशवाहा सूर्यवंशी ने बताया कि उनकी संस्था आगरा के साथ-साथ मथुरा, ग्वालियर, बरेली, ऋषिकेश और दिल्ली जैसे कई शहरों में स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम चलाती है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस कुशवाहा मौजूद रहे। उन्होंने मरीजों को परखा। इस दौरान फार्मा कंपनी से जुड़े संदीप पचौरी ने शिविर में दवाइयां उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें