आगरा सर्जंस एसोसिएशन ने सर्जंस सप्ताह के पहले दिन बुधवार को कैलाश स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में शिविर लगाकर 365 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की। इनको दवाएं देने के साथ बचाव के बारे में भी बताया। ऑपरेशन की जरूरत पर निशुल्क सुविधा मिलेगी। अध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों के हड्डी, पेट रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अन्य परेशानी मिलीं। इनको दवाएं भी निशुल्क दी गईं। शिविर में डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अंजलि गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता और डॉ. करन रावत ने बुजुर्गों को बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक किया। शिविर में आगरा विकास मंच के सुनील जैन, संदेश जैन, प्रेमशंकर दुबे, करण शर्मा, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।