आगरा के थाना किरावली के गांव बाकंदा खास में शुक्रवार सुबह 11 बजे पिता के साथ खेत पर गया पांच साल का बालक रिहांश उर्फ सत्तू खेलते समय पैर फिसलने से 50 फीट गहरे कुएं गिर गया। रात में 9 बजे तक ट्रैक्टर से पंपसेट लगाकर पानी निकालकर बालक की तलाश की। मगर पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह फिर से सबमर्सिबल से पानी निकालकर एसडीआरएफ की तलाश में लगी है। मौके पर अधिकारी और ग्रामीणों की भीड़ लगी है। माैके पर सेना भी पहुंच चुकी है। वहीं, बालक की मां व अन्य परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।